कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस सांसद जनसुनवाई केंद्र पर सांसद विजय कुमार दुबे जनसुनवाई किया | केंद्र पर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण तुरंत किया गया।जिसको लेकर उपस्थित जनता में प्रसन्नता देखने को मिला।इस दौरान शंकापार माफी परसिया के सैकड़ों महिलाओं ने जनसुनवाई के बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर अपनी समस्या को बताया | जिसपर सांसद ने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को तुतंत निस्तारण के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कोरना संक्रमण के कारण इस जनसुनवाई की शुरुआत नही हो पा रही थी।लेकिन अब इसका शुभारंभ कर दिया गया है तथा प्रत्येक सोमवार को 10 बजे से दो बजे तक जनता की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण किया जायेगा ।उक्त अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही, जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह,जिला संयोजक हियुवा चमन यादव,धीरज पाठक,गिरीश चतुर्वेदी, जिला संयोजक सोसल मीडिया शुभम दीक्षित,रामनुज मिश्रा,संतोष दुबे, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,आशुतोष पाण्डेय,जिला महामंत्री हियुवा फुलबदन कुशवाहा, राजेश गुप्ता, प्रदुम्मन तिवारी, सत्यवान सिंह,मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा, चन्द्रप्रकाश दुबे,पिन्टू मिश्रा,जितेन्द्र सिंह,सबलू दुबे,संतोष जैसवाल, आनन्द सिंह,शैलेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान संजीव राव,दिनेश तिवारी,मनिन्द्र सिंह राणा प्रताप राव,नूतन दुबे, शुभाष पाण्डेय,मोहन चौहान, सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारि गण व कार्यकर्ता गण सहित जनता उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…