कसया/कुशीनगर। रिम -झिम बारिश के बीच विकास खण्ड कसया अंतर्गत चकदेईया में नवनिर्मित महाराणा प्रताप मिनी स्टेडियम, पुस्तकालय व हॉट बाजार भैसहा का लोकार्पण व उद्घाटन शुक्रवार को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक और उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव द्वारा विधि विधान पूर्वक किया गया l इस दौरान सांसद श्री दुबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रहीं हैl
विधायक श्री पाठक ने कहा कि सरकार की हर योजनाएं धरातल पर दिख रहीं है, और उसका लाभ हर व्यक्ति व समाज को मिल रहा है l इस अवसर पर डीडीओं कुशीनगर,हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, ग्राम प्रधान सरोज राय, ग्राम प्रधान संजीव सिंह, आदित्य मिश्रा, राम गोविन्द सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, सूरज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नथुनी प्रसाद आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…