News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवीन थाना रविंद्र नगर धुस का सांसद विजय दुबे ने किया उद्घाटन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 24, 2022  |  3:56 PM

1,708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवीन थाना रविंद्र नगर धुस का सांसद विजय दुबे ने किया उद्घाटन

कुशीनगर । गुरुवार को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे एवं विधायक पडरौना मनीष जायसवाल द्वारा नवनिर्मित थाना रविन्द्रनगर धूस का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

उदघाट्न पश्चात उपस्थित गणमान्य एवं पुलिसकर्मियों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने कहा कि इस नवनिर्मित थाने पर नवनियुक्त पुलिसकर्मी के लिए तीन काम सबसे महत्वपूर्ण है। जिसमें प्रथम यह है कि समाज को अपराध मुक्त बनाया जाय, दूसरा काम है कि यदि कोई अपराध घटित हो जाय तो उसका त्वरित अनावरण होना चाहिए, तीसरा काम है कि अपराध करने वाले को सजा दिलाना। उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से बड़ी अपेक्षाएं होती है जिसमें पुलिस को कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों के पालन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप लोग समाज के हर अंग के साथ मिलकर काम करे लोगों के बीच से पुलिस का डर को दूर करे उन्होंने स्वच्छता एवं पोषण वाटिका पर विचार व्यक्त किया। क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह के संचालन में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय सहित अन्य अधि0,कर्मचारीगण, थानाक्षेत्र में पड़ने वाले समस्त ग्रामसभा के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग के साथ मिडिया कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking