News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूक्रेन से बच्चों की वतन वापसी पर सांसद ने किया स्वागत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Mar 6, 2022  |  3:31 PM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूक्रेन से बच्चों की वतन वापसी पर सांसद ने किया स्वागत

कुशीनगर। नगर पालिका कसया में विगत दिनों पूर्व यूक्रेन में मेडिकल मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए वार्ड न०21 बुद्ध नगरी झुग्वा निवासी श्री ओमप्रकाश प्रकाश पाण्डेय का पुत्र राज रंजन पाण्डेय विगत 22 फरवरी को घर वापसी किये,वही वार्ड नं०13 रामजानकी नगर निवासी फिरोज खान के पुत्र अमन अहमद खान 04 मार्च को व अनिल त्रिपाठी के पुत्र शुभम त्रिपाठी भी 02 मार्च को घर वापसी किये।व इंद्रजीत सिंह कुशवाहा के पुत्र संतीश सिंह कुशवाहा भी 04 मार्च को घर वापसी किये।इसकी जानकारी मिलने पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने सभी छात्रों के घर पहुँचकर उनको माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया व उनका कुशल क्षेम लिया साथ ही उन्होंने सभी परिजनो को आस्वस्त किया की आगे भी किसी प्रकार की सुविधा या सहायता के लिए हमेशा परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ व सहयोग करेंगे।।इस दौरान सांसद श्री दुबे ने यशस्वी प्रधानमंत्री मा०नरेंद्र मोदी जी की आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी की कुशल विदेश नीति के वजह से ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फसे सभी भारतीय छात्र सकुशल देश वापसी कर रहे है।जिसके लिए मा०प्रधानमंत्री जी का जनपद के सभी जनता के तरफ से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही सभी बच्चों के परिजनो व बच्चों दोनो ने सांसद विजय कुमार दूबे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : राज्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों की रोक के...

इस दौरान जिला संयोजक हियुवा चंद्रप्रकाश चमन यादव,मण्डल अध्यक्ष कसया अनिल प्रताप राव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हियुवा व मनोनीत सभासद ओमप्रकाश वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुर्णप्रकाश तिवारी, विनोद गिरी, संतोष दुबे,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,राणा प्रताप सिंह, आशुतोष पाण्डेय, राजेश गुप्ता, सोनू बाबा,सुनील पाण्डेय, नीतीश सिंह राजपूत, मृतुन्जय राव,विकास मौर्य,आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking