News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में नगर निकाय चुनाव संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2023  |  9:15 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में नगर निकाय चुनाव संपन्न
  • वोटर रहे चुप,  जानने में लगे रहे लोग, किधर गया वोट 
  • डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी करते रहे मतदेय स्थलों का भ्रमण

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका कुशीनगर का चुनाव  4 मई गुरुवार को  कड़ी सुरक्षा के बीच शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ l पोलिंग बूथों पर सुबह से  ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचने लगे l कुछ मतदाता तो वोटिंग शुरू होने से पहले ही बूथों पर पहुंच कर मतदान करने के लिए प्रतीक्षा करने लगे और मतदान शुरू होते ही पहले हम के रिकार्ड को बनाते हुए मतदान किया  l कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता वोट देने में जागरूक दिखे,लेकिन वोट कहाँ दिए इस को लेकर काफ़ी शांत रहे l प्रत्याशी व समर्थक आंकड़ा जानने व समीकरण बैठाने में लगे रहे, और वोटरों से जानने की जुगत करते रहे, लेकिन वोटर बिल्कुल शांत और चुप रहे, तथा अपना वोट कहाँ दिया इसको लेकर पूरी तरह गोपनीयता बरते रहे l कसया नगर के  मत देय स्थलों पर डीएम रमेश रंजन व एसपी ध्वल जायसवाल व अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे l नगर के सभी बूथों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे l समर्थको व प्रत्याशियों को  बुथ के बाहर ही रहने को हिदायत दी गयी l शाम लगभग 6:00बजे तक कुछ बूथों पर मतदान हुआ l कुशीनगर नगरपालिका में कुल 66.23 प्रतिशत मतदान हुआ

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

प्रत्याशियों का किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 13को खुलेगा किस्मत का राज

निकाय चुनाव गुरुवार को संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों के जीत का किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गया l प्रत्याशी, समर्थक व वोटर अपने -अपने गणित से समीकरण बैठाने में लगे हुए है l हर प्रत्याशी के समर्थक अपने -अपने प्रत्याशी को जीता रहे है, तो वही  हर चौक चौराहो पर चुनावी चर्चाएं प्रत्याशियों के हराने -जिताने की खूब हो रहा है l जबकि कुछ लोग इससे अपने को  किनारा करते हुए, कहते सुने गये कि अब सब के किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है, किसके सर ताज बधेगा इसका फैसला मतगणना के दिन पता चल जाएगा l

पिंक बुथ, सेल्फी प्वाइंट और लिटिल पुलिस रहा आकर्षण का केंद्र

नगर निकाय चुनाव में कसया नगर के जूनियर हाईस्कूल बने बूथों पर पिंक बुथ व सेल्फी प्वाइंट खूब आकर्षण का केंद्र रहा l सेल्फी प्वाइंट पर युवा वोटरों ने खूब फोटो खींचे और  सेल्फी बनाई l वही नगर के हाइबे पुलिस चौकी इंचार्ज सन्नी जावला की पुलिस टीम के  साथ पुलिस की ड्रेस में एक छोटा बच्चा बुथ पर भ्रमण करते खूब आकर्षण का केंद्र बना रहा l चौकी इंचार्ज श्री जावला ने बताया कि यह बच्चा नगर निवासी सुनील कुमार वर्मा का पुत्र विनायक वर्मा है, जो पुलिसिया शौक के कारण पुलिस ड्रेस में हम लोगो के साथ निरंतर कई दिनों से भ्रमण कर रहा है l हमारे द्वारा रूटीन फ्लैग मार्च में भी साथ रह कर पूरी तरह पुलिसिया भूमिका में मार्च करता है l 

सभासद प्रत्याशियों व  पुलिस में हुईं झड़प

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे l कसया नगर के गोला बाजार स्थित जूनियर हाई स्कूल के मतदेय स्थल के प्रवेश द्वार पर सभासद प्रत्याशी अपने -अपने समर्थन में वोटरों को रिझा रहे थे, जिससे मतदाताओं के आने -जाने में दिक्कत ण हो, या शान्ति भंग न  हो, जिसके लिए पुलिस उनको हटाने का प्रयास कर रही थी, कि वहां मौजूद प्रत्याशियों व पुलिस से कहा- सुनी शुरू हो गयी l मौके पर आये चौकी इंचार्ज ने सबको प्रवेश द्वार से हटाया और  दूर रहने को कहा l 

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking