News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड टीकाकरण जागरूकता को लेकर नगरपालिका ने चलाया प्रचार अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2022  |  8:24 PM

677 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड टीकाकरण जागरूकता को लेकर नगरपालिका ने चलाया प्रचार अभियान

कसया/कुशीनगर। विकास खण्ड कसया अंतर्गत ग्राम बटेसरा में छूटे हुए लोगों को कोविड टीकाकरण को लेकर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के ईओ प्रेमशंकर गुप्ता के निर्देशन में नपाप के प्रचार वाहन द्वारा जागरूक किया गया। आयोजित टीकाकरण कैम्प में 208 लोगों का टीकाकरण हुआ।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

इस अभियान के नोडल अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान मौके पर रहकर लोगों को जागरूक किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। श्री गुप्ता ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। एक एक व्यक्ति का टीकाकरण करने से ही लक्ष्य प्राप्त होगा। इसके लिए आप सभी सहयोग करें। ईओ श्री गुप्त ने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण को लेकर जानकारी ली और सुझाव भी दिए। स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रथम डोज 26, द्वितीय डोज 122, 15 से 17 वर्ष के बीच 53, बूस्टर डोज 7 कुल 208 का टीकाकरण किया गया। एक दिन पूर्व से ही नपाप कुशीनगर के प्रचार वाहन से डोर टू डोर टीका लगाने का अपील किया गया।

इस दौरान ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, स्वच्छता प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी, बीएलओ शिला यादव, उषा देवी, रोजगार सेविका बसुंधरा, आशा ममता देवी, गीता देवी, मंजू देवी, सहायिका सरस्वती देवी, आरती देवी के अलावे नपाप कर्मी विजय यादव, समरजित, जिउत, रिजवान, अमन, अजीमुलाह, प्रमोद सहित दर्जनों कर्मचारी व ग्रामीण कुंजबिहारी, सिकंदर यादव, अनिल यादव, नंदकिशोर यादव ईत्यादि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking