पडरौना/कुशीनगर। जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही भाईयों ने बहनों की हर परीस्थितियों में रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज को कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।
पडरौना नगर के नोनिया पट्टी निवासी और समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सादाब जकी अहमद ने पडरौना निवासी और पुर्व एसआई रहे आरपी कनौजिया की बेटीयों में काम्या कनौजिया और कामिनी कनौजिया से राखी बंधवाई। इसके साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया। सादाब अहमद ने बताया कि कई सालों से वे हिन्दू बहनों से हर वर्ष राखी बांधवाते है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…