News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: म्यांमार राजदूत ने चढ़ायी बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर, की विश्व शान्ति की प्रार्थना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  9:59 PM

436 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: म्यांमार राजदूत ने चढ़ायी बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर, की विश्व शान्ति की प्रार्थना

कसया/कुशीनगर। बुद्ध जयंती के अवसर पर कुशीनगर तीन दिवसीय दौरे पर आए म्यांमार के राजदूत मोचो आँग ने अपनी माता आय मयांग, पत्नी नीला आँग व बहन खिन कयी के साथ मुख्यमंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाया और विश्व शांति की प्रार्थना की।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

गुरुवार को म्यांमार के राजदूत आँग सपरिवार मुख्य मंदिर पहुंचे व धम्म पाठ के बीच ह्वील चेयर पर बैठी माता के हाथों तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाया और पूजन अर्चन किया। इसके बाद माथा कुंवर मन्दिर में पूजन किया। म्यांमार मन्दिर में राजदूत आँग की 95 वर्षीय माता ने बौद्ध धर्मगुरु भन्ते ज्ञानेश्वर व भिक्षुओं को दान दिया। इसके बाद राजदूत आँग पावा नगर अपने दल के साथ निकल गए। शुक्रवार को सुबह वह रामाभार स्तूप का दर्शन व पूजन करेंगे। इस दौरान भन्ते अशोक, भन्ते सागर, रामनगीना, फुलबदन, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि सहित सुरक्षाबल मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking