News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: श्रद्धा पूर्वक मनाई गई नाग पंचमी! नाग देवता को भक्तों ने चढ़ाए दूध और लावा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:02 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रद्धा पूर्वक मनाई गई नाग पंचमी! नाग देवता को भक्तों ने चढ़ाए दूध और लावा

पडरौना/कुशीनगर। सोमवार को पूरे जनपद में नाग पंचमी का पर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। इस साल नाग पंचमी सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया गया। इस दिन को लेकर मान्यता है कि पूरे विधि विधान से इस दिन पूजा करने से लोगों के कुंडली के कालसर्प दोष और राहु केतु दोष दूर हो जाते हैं।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

इस बार नाग पंचमी बेहद खास थी क्योंकि इस बार सावन महीने का आठवां सोमवार भी था। सोमवार और नागपंचमी एक ही दिन पड़ा था। इस दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है ऐसे में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 53 मिनट से सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित किया गया था।

नाग पंचमी के दिन नागों के देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सांपों से आपके परिवार की रक्षा होगी। इसके साथ ही आपकी कुंडली के दोष दूर हो जाएंगे। इस दिन को लेकर ऐसी मान्यता है कि अगर कोई इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करता है तो उसके कुंडली के सर्प दोष खत्म हो जाएंगे। नाग पंचमी के दिन सांप को दूध अर्पित किया जाती है।

इस दिन घर के बाहर रंगोली बनाकर,हल्दी,रोली, चावल, कच्चा दूध,फूल और जल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की गई। नाग देवता को प्रसाद के रुप में लावा चढ़ाया गया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking