News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिप्रिय तरीके से नगर पंचायत का चुनाव हुआ सम्पन्न

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 4, 2023  |  7:40 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिप्रिय तरीके से नगर पंचायत का चुनाव हुआ सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । प्रथम चरण के दौरान रामकोला में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तक चला। 6 बजते ही मतदान केंद्र के मेन गेट को बंद कर दिया गया। लेकिन 6बजे से पूर्व मतदान केंद्र पर पहुंचे  मतदाताओं ने मतदान किया।विस्तारीकरण के बाद 17 गांव जो नगर सीमा में जुड़े हैं उन गांवों में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। 

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

   रामकोला में सुबह 8.30 बजे के करीब डीएम रमेश रंजन व एसपी धवल कुमार जायसवाल ने रामकोला नगर पंचायत के लाइब्रेरी मतदान केंद्र , विवाह भवन मतदान केंद्र तथा जनता इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 22 पर कतार में खड़े एक मतदाता से जिलाधिकारी पहचान पत्र मांग कर देखा। मतदाताओं की लम्बी कतार लगी हुई थी,दोपहर बाद अधिकतर बूथों पर भीड़ कम हो गई।

रामकोला नगर क्षेत्र के मोरवन में प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ संख्या 51पर पैर से अस्वस्थ महिला को मतदान कराने के लिए कुर्सी पर लाया गया था। बुजुर्ग मतदाता भी अपने परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान स्थल तक पहुंचे और मतदान किया।सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ बूथों का दौरा करते रहे।प्रत्येक बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात रही ।जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को कोई दिक्कत न हो तथा चुनाव शांत प्रिय तरीके से सम्पन्न हो जाय इसको ध्यान में रखते हुए कड़ी व्यवस्था की गयी है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking