News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: घर घर पूजे गये नागदेव; दूध और लावा चढ़ाकर लोगों ने की नागदेवता की पूजा-अर्चना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2022  |  8:02 PM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घर घर पूजे गये नागदेव; दूध और लावा चढ़ाकर लोगों ने की नागदेवता की पूजा-अर्चना

पडरौना/कुशीनगर । नागपंचमी का त्योहार मंगलवार को जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे पारंपरिक तरीके से श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नागदेव का विशेष पूजा-अर्चन की गई।नागदेव को दूध और लावा चढ़ाकर घर घर पूजा गया। घरों को साफ-सुथरा कर चारों तरफ गोबर से घेरा गया। इसके बाद प्रवेश द्वार पर नाग-नागिन की आकृतियां बनाकर उनकी विशेष पूजा की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

काबिलेगौर है कि भारतीय संस्कृति में नागपंचमी का बड़ा महत्व है। सनातन धर्म में नाग पंचमी से ही अन्य त्योहार प्रारंभ होता हैं। नागदेव को सूर्य और शक्ति का अवतार माना गया है। नागपंचमी के दिन सर्प देखना शुभ माना जाता है। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को घर-घर में नागदेव की पूजा की गई। लोगों ने घरों और मंदिरों में जाकर नागदेवता को दूध-लावा चढ़ाकर नागदोष से मुक्ति पाने के लिए व सुख-समृद्घि की कामना की। कई गांवों में युवाओं ने कबड्डी, कुश्ती समेत अन्य खेलों का भी आयोजन किया। नागपंचमी के त्योहार पर महिलाओं ने नागदेवता को कटहल के पत्ते पर दूध और लावा चढ़ाकर नागदेवता की पूजा की। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि नागपंचमी पर नागदेव की पूजा करने से घर के अंदर सर्प प्रवेश नहीं करते हैं। इसके अलावा सर्पदंश से होने वाली अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है। सिंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा धार, मठिया, गगलवा, सपहीं बुजुर्ग, देवरिया वृत, जवार भैंसहा, अमरवा, करमैनी, खलवापट्टी आदि गांव में लोगों ने नागदेवता की पूजा की। नागपंचमी पर शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भगवान शिव और नागराज को दूध लावा चढ़ाकर पूजा की। पडरौना नगर समेत क्षेत्र सिधुआं स्थान,सुखपुरा गांव के लौंगपुरा आदि गांवों में नागदेवता को दूध पऔर लावा चढ़ाकर नागदेवता की पूजा की।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking