News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी एवं नगर पालिका के द्वारा ठीक 11 बजे पूरे नगर में हुआ राष्ट्रगान का आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 16, 2023  |  5:45 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी एवं नगर पालिका के द्वारा ठीक 11 बजे पूरे नगर में हुआ राष्ट्रगान का आयोजन
  • मेरी माटी मेरा देश – कार्यक्रम में वीर शहीदों के परिजनों का हुआ वंदन
  • उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मचारी हुए सम्मानित

कुशीनगर ।स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में जन गण मन (राष्ट्रगान) कार्यक्रम कसया स्थित गांधी चौक पर एक समय-एक साथ ठीक 11 बजे आयोजित किया गया। जिसमें जो जहां था वहीं से राष्ट्रगान में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल रहे। राष्ट्रगान के उपरांत कुशीनगर विधायक एवं नपा अध्यक्ष एवं रोटरी संरक्षक के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत वीरों के वन्दन में स्थानीय 10 वीर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह एवं नारियल देकर सम्मानित किया गया। मंच से ही नगर पालिका परिषद कुशीनगर के 20 सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए तथा जन-गण-मन (राष्ट्रगान) कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता करने वाले 10 नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य...

विधायक पीएन पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के समापन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में हो रहा है जिससे देश में एकजुटता और सहभागिता का भाव उत्पन्न हुआ है। साथ ही रोटरी क्लब कुशीनगर में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के द्वारा इस भव्य आयोजन की सराहना की।

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के हजारों देशभक्त शामिल हुए। रोटरी के सचिव राजीव जायसवाल लक्ष्य ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय, भदन्त महेन्द्र, रोटरी कुशीनगर के सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल लक्ष्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, डॉ पवन खरवार, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, डॉ. जेके पटेल, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, गयासुद्दीन अली, डॉ मुकेश यादव, गोपी चंद कसौधन, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, रवि जायसवाल, सभासद राजेश जायसवाल, केशव सिंह, साबिर अली, लेफ्टिनेंट वेद मिश्र, चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह, उमेश गुप्त, वरिष्ठ एडवोकेट विजय लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, श्रवण तिवारी, धीरज राव एवं आदिल शामिल रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking