कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने समस्त प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या माध्यमिक विद्यालय जनपद कुशीनगर को निर्देशित करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस का आयोजन जे0 पी0 इंटर कॉलेज कप्तानगंज में 16 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विगत 29 वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण अभिनव कार्यक्रम के रूप में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना निर्धारित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या माध्यमिक विद्यालय जनपद कुशीनगर को निर्देशित करते हुए बताया है कि 10 से 17 आयु वर्ग के छात्र /छात्राएं इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इस संदर्भ में सभी संबंधित प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रतिभाग कराने का कष्ट करें।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…