News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नेशनल लेवल मानीटर ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण; भारत सरकार से आए अधिकारी का जनपद में डेरा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2022  |  10:34 AM

1,280 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नेशनल लेवल मानीटर ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण; भारत सरकार से आए अधिकारी का जनपद में डेरा

कुशीनगर।सरकारी विभिन्न योजनाओं का धरातल पर असलियत जानने और खामियों पर कार्यवाही के उद्देश्य से नेशनल लेवल मानीटर डाक्टर बी के पांडे टीम के साथ जिले के ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं।जिले के पडरौना, कप्तानगंज, तमकुही क्षेत्र पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर चुके श्री पांडे के साथ एनएलएम सुंदरम बाजपेई भी मुस्तैद हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीडीओ, एपीओ,और ग्राम पंचायत अधिकारी भी रह रहे हैं, 2 सितंबर से निरीक्षण लगातार जारी है, निरीक्षण टीम किस ग्राम पंचायत में पहुंचेगी इसकी भनक तक किसी को नहीं लग पा रही, वरिष्ठ अधिकारी श्री पांडे संबंधित बीडीओ से अचानक बताते हैं कि किस ग्राम पंचायत में पहुंचना हैl पिछले दिनों औचक निरीक्षण में अचानक पडरौना ब्लाक के साखोपार ग्राम पंचायत में पहुंच श्री पांडे ने गहनता से निरीक्षण किया इस दौरान जाब कार्ड से लेकर स्थलीय निरीक्षण भी किया, निरीक्षण के बाद संतुष्ठ हुए अधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनेक लाभकारी सुझाव भी दिए।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

निरीक्षण के दौरान पडरौना बीडीओ सुशील अग्रहरी, एपीओ अरविंद कुशवाहा, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, कुशल प्रताप नारायण सिंह, पंचायत सचिव अरुण गौड़, संजय कुमार सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान जयराम, ग्राम रोजगार सेवक हरिशंकर यादव, सफाई कर्मी शंभू नाथ व प्रभु नाथ के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।नेशनल लेवल मानी टर श्री पांडे अभी जिले में डेरा डाले हुए हैं अभी तमाम ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking