कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि दिनांक 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद न्यायाधीश ने जनपद के समस्त अधिवक्ता गण एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 11 फरवरी 2023 के दिन आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करावे साथ ही ऐसे वाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए हैं उनको प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित करावे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…