News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अन्तर्गत गठित प्रदेश के समस्त भरण-पोषण प्राधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत 12नवंबर क़ो होगा आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2022  |  9:39 PM

375 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अन्तर्गत गठित प्रदेश के समस्त भरण-पोषण प्राधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत 12नवंबर क़ो होगा आयोजित

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 नवंबर को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के अन्तर्गत गठित प्रदेश के समस्त भरण-पोषण प्राधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण नियमावली, 2014 के अन्तर्गत निर्धारित दायित्वों के क्रम में उक्त दिनांक को जनपद की समस्त तहसीलों में नियुक्त सुलह अधिकारी, उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में प्राधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किये जायेंगें ।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व समस्त सुलह अधिकारी से अनुरोध किया है कि अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं का निराकरण / सुलह समझौता, दिनांक 12 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने का कष्ट करें।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

साथ ही सुलह अधिकारी द्वारा अपने-अपने तहसील से सम्बन्धित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराकर पूर्व प्रेषित प्रारुप बी पर सूचना तैयार कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 12 नवंबर के मध्यान्ह 12.00 बजे तक अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking