News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 30 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ लिया मतदान करने का संकल्प

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 25, 2024  |  6:21 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 30 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ लिया मतदान करने का संकल्प
  • राष्ट्रीय मतदान दिवस में जिले में उमड़ पड़ी आम जनमानस की भीड़।
  • बढ़ चढ़ कर आम जनमानस ने किया प्रतिभाग, कार्यक्रम को बनाया सफल।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
  • स्थानीय भोजपुरी कलाकारों की मतदाता जागरूकता प्रस्तुतिकरण ने लोगों का मोह लिया मन, बांध शमा

Kushinagar News: कुशीनगर। गुरुवार को बुद्धा पार्क रविन्द्रनगर धूस, पडरौना में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन भी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी ने पूरे बुद्धा पार्क का निरिक्षण किया। उपस्थित लोगो से संवाद कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। बुद्ध पार्क में लगी सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों ने सेल्फी भी ली और सुंदर सुंदर बने मतदाता जागरूकता और राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित रंगोलियों का अवलोकन भी किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस ने मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मची रही। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर यह शपथ लिया की लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वयं प्रतिभाग करेंगे तथा कम से कम 10 निष्क्रिय लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, लोकतंत्र में मतदान की अहमियत से आम जनमानस को परिचित कराएंगे। हस्ताक्षर अभियान में लगभग 21 हजार लोगों के द्वारा हस्ताक्षर कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गुब्बारों को भी विमुक्त किया गया। हनुमान इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज, शकुंतला इंटमेडियेट कॉलेज , उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना कुशीनगर के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर एवं रमणीय गीत संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तितुकरण के माध्यम में उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया*। एक से बढ़कर एक भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर संगीत से शमा बांध लिया। ईडीसी सेंटर पर ईवीएम मशीनों से वोट डालकर जानकारी दी गई तथा वीवीपीएटी मशीन से उसका मिलान कर सत्यापित कराया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर तथा बुद्धा पार्क के ईद गिर्द खूबसूरत वॉल पेंटिंग भी करवाई गई जो अत्यंत रमणीय एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। आंगनवाड़ी महिलाओं के द्वारा *VOTE BY WOMEN तथा फ्लैक्सी प्रतियोगिता में बनाई गई मतदाता जागरूकता से संबंधित फ्लैक्सी आकर्षण का केंद्र रही। एनसीसी और स्काउट गाइड के कैंडिडेट के द्वारा भारत का खूबसूरत चित्र बनाकर अनेकता में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। तत्पश्चात मतदाता जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की रीढ़ किसान भाई, व्यापारी गण, गुरुजन, प्रहरी चौकीदार, आंगनवाड़ी, विभिन्न क्रियाकलापों में लगे आम जनमानस, देश के भविष्य युवा, छात्र छात्राएं उपस्थित सभी लोगों तथा कुशीनगर की समस्त जनता को राष्ट्रीय मतदान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब मिलकर प्रतिभाग करने के साथ साथ हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्व प्रेरित होकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर अपना सफल योगदान देंगे, हम सभी जिम्मेदार बनते हुए अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी तत्परता एवं लग्नशील होकर करेंगे। आगामी चुनाव को सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी बनाने के लिए अपना योगदान देंगे, चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता प्रभावित करने वाले कारकों पर उचित कार्यवाही भी करेंगे। इस महापर्व को सफल बनाने के लिए आपके सार्थक योगदान की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत लगभग 30 हजार से अधिक लोगों को एक साथ मतदाता शपथ दिलाई गई। आयोजन में लोगो का उत्साह और उमंग अद्भुत रहा। अन्य किसी भी कार्यक्रम में सायद ही इतनी जनभागिता के साथ आम जनमानस की भीड़ एक साथ इकट्ठा हुई होगी। मतदाता शपथ के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने आए हुए समस्त जनमानस को राष्ट्रीय मतदान दिवस बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रण लेते है की जब भी मतदान हो शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए और कुशीनगर के मत प्रतिशत को बढ़ाकर एक रिकॉर्ड कायम करें।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि कुशीनगर के मतदाता बहुत जागरूक है, सभी लोग बढ़ चढ़ कर इस महापर्व में प्रतिभाग करे। उन्होंने अपील किया कि जो भी अर्हता रखते वे अपना नाम और परिवार के अर्ह सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाए तथा मतदान दिवस के दिन मतदान अवश्य करें।

अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने आए हुए समस्त युवा, छात्र छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी, किसान, आमजनमानस का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की हम सब को मिलकर कुशीनगर के मत प्रतिशत को बढ़ाना है तथा अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। निष्क्रिय मतदाताओं को सक्रिय कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीआईओएस रविंद्र कुमार, बीएसए राम जियावन, उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर, कोषाधिकारी परशुराम ओझा, जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक शिक्षिकाए, एनसीसी स्काउट गाइड, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking