News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वृहद रूप से 17 दिसम्बर को मनेगा नवल स्मृति समारोह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 6, 2021  |  4:35 PM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वृहद रूप से 17 दिसम्बर को मनेगा नवल स्मृति समारोह
  • पत्रकारिता, राजनीति, खेल, कृषि, साहित्य, कारपोरेट से जुड़ी विभूतियां होंगी सम्मानित
  • नवल किशोर सिंह की तीसवीं पुण्यतिथि पर हुई तैयारी बैठक
  • श्रद्धांजलि सभा, श्री रामचरितमानस पाठ, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल आयोजितl

कसया/कुशीनगर। लेखक, कवि एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय बाबू नवल किशोर सिंह जी की 17 दिसम्बर को आयोजित तीसरी पुण्यतिथि “नवल स्मृति समारोह” के अवसर पर विविध कार्यक्रम होंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

समारोह की सफलता के लिए सोमवार को कार्यक्रम स्थल साखोपार में नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं स्वर्गीय श्री सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि तीसवीं पुण्यतिथि पर साखोपार में नवल स्मृति समारोह का वृहद आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री रामचरितमानस पाठ, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धांजलि सभा एवं राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर पत्रकारिता, राजनीति, खेल, कृषि, साहित्य, कारपोरेट से जुड़ी विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बीओसीडब्लयू बोर्ड के सदस्य एवं स्वर्गीय श्री सिंह के पौत्र अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि सन 1992 से अनवरत होते चले आ रहे स्मृति समारोह में इस बार ओलंपिक खेलों में भाग लिए कुछ दिग्गज पहलवान भी शिरकत करेंगे।कुशीनगर: वृहद रूप से 17 दिसम्बर को मनेगा नवल स्मृति समारोह

कार्यक्रम की रूपरेखा बनाए जाने के लिए आयोजित इस बैठक में पीयूष प्रताप नारायण सिंह, पवन उपाध्याय, शैलेष प्रताप नारायण सिंह ग्राम प्रधान, कुशल प्रताप सिंह एडवोकेट, पत्रकार हृदयानंद शर्मा, हरेंद्र नाथ पांडे, त्रिपुरेश सिंह, शशांक सिंह, सत्यम सिंह, कौशल किशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह, असीम कुमार सिंह एडवोकेट, गयासुद्दीन अंसारी, रमाशंकर तिवारी, नरेंद्र पाठक, जीउत यादव, दुर्गा वर्मा, जयराम प्रसाद, सून्दरम सिंह, शिवम प्रताप सिंह, भुवनेश प्रताप सिंह, मुन्ना चौधरी, राम प्रताप ओझा, मणि कंचन चौबे, राहुल गोड आदि लोगों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking