News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एनसीसी दिवस का हुआ आयोजन, आधा दर्जन एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2022  |  2:20 PM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एनसीसी दिवस का हुआ आयोजन, आधा दर्जन एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

साखोपार/कसया।कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटर मीडिएट कॉलेज में रविवार को 5/50 यूपी एनसीसी कंपनी के कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया।एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक जागरूकता निकाली गई,जिसमें आम जनमानस को अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया।रैली के उपरान्त कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।कार्यक्रम में जनहित के लिए आधा दर्जन कैडेट्स ने रक्तदान दिया किया।रक्तदान करने वालों में शामिल आलिम खान,आदित्य सिंह,अंकित यादव,सद्दाम,अंकुश व लाली ने कहा कि हमारा द्वारा किये गए इस एक छोटे से प्रयास से किसी जरूरत मन्द की जान बच सकती है।हम कैडेट्स सौभाग्यशाली हैं कि हम लोगों को एनसीसी दिवस पर एक नेक कार्य करने का अवसर मिला।कुछ कैडेट्स द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कैप्टन चन्द्र भूषण सिंह ने एनसीसी के विकास के इतिहास पर प्रकाश डाला गया जिससे एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हों।कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान द्वारा किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह,मुo ईशा खां,सीनियर अंडर ऑफिसर न्यूटन तिवारी,आजाद,अंशिका, प्रितिका,अंकित, कृष्णानंद,कुलदीप आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking