कुशीनगर। आईजीआरएस सहित अन्य लंबित प्रकरणों का सन्दर्भ में एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व अपर जिलाधिकारी न्यायायिक उपमा पांडेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक दौरान आगामी एक सप्ताह के अंदर होने वाले डिफाल्टर प्रकरणों से सभी सम्बन्धित को अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण किये जाने का निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआर एस से ही जनपद की रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है, इस लिये अधिकारी गण सन्दर्भों के निस्तारण में सक्रियता लाएं साथ ही उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने सहित शिकायतकर्ता से दुरभाष पर सम्पर्क किये जाने का भी निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों/तहसीलों में लंबित प्रकरणों की स्थिति से अवगत होने पश्चात कहा कि ये सरकार की प्राथमिकताओं में है, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया, कप्तानगंज, तमकुहीराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…