News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ आवश्यक बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2022  |  7:33 PM

567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ आवश्यक बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड, पी एम किसान सम्मान निधि, पी एम आवास, आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, अमृत सरोवर, ई के वाय सी, हर घर तिरंगा, आई जी आर एस मुद्दों पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के संबंध में डी पी आर ओ अभय यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता की स्थिति, पेयजल कनेक्शनों की स्थिति के बारे में भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए । उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की प्रगति के संदर्भ में भूमि की उपलब्धता के संबंध में अधिकारी स्वयं मॉनिटर करें। मामले की गंभीरता को समझें। संबंधित उप जिलाधिकारी भूमि की उपलब्धता के संदर्भ में स्वयं जाकर निरीक्षण करें तथा जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पेयजल कनेक्शनों को भी अधिकारियों द्वारा चेक किया जाए ।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास खण्ड स्तर पर पेंडेंसी के संदर्भ में परियोजना निदेशक राजनाथ भगत से जिलाधिकारी ने रिपोर्ट मांगी । इस क्रम में पूर्ण, निर्माणाधीन तथा अनारम्भ आवासों की स्थिति की जानकारी ली तथा इस संदर्भ में निर्माणाधीन/ अपूर्ण आवासों को ससमय पूर्ण कराने हेतु डी एम ने परियोजना निदेशक को निर्देश दिया। उन्होनें पी एम आवास योजना में जमीन संबंधी सभी विवादों के यथाशीघ्र समाधान हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण यथाशीघ्र कराए जाने हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

अमृत सरोवर निर्माण के संदर्भ में डीसी मनरेगा राकेश कुमार से जिलाधिकारी ने रिपोर्ट ली। इस क्रम में उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में कुल 201 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 44 अवशेष हैं जो शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य से जिलाधिकारी ने किसानों का ई के वाई सी, पीएम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि कृषकों के सत्यापन हेतु कृषक मित्रों की सहायता ली जाए ।विदित हो कि जनपद में लगभग 750 कृषक मित्र कार्यरत है।

जिलाधिकारी महोदय ने हर घर तिरंगा के संदर्भ में भी बैठक में समीक्षा की। सभी विभागों को इस संदर्भ में निर्देशित किया कि झंडारोहण कार्यक्रम में झंडे का सम्मान बहुत जरूरी है तथा सुनिश्चित करें की झंडे का किसी भी प्रकार से अपमान ना होने पाए। समस्त जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाए और स्वतंत्रता सप्ताह तथा तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। आई जी आर एस के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग जहां आईजीआरएस से संबंधित मामले पेंडिंग है उन्हें ससमय मामले के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया तथा उन्होंने बताया कि इस क्रम में शिकायतकर्ता की फीडबैक काफी जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking