News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2022  |  4:20 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न

कुशीनगर।कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न की गई। बैठक अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चल रही तैयारियों के संदर्भ में आयोजित की गई थी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उक्त बैठक में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में जनपद की चल रही तैयारियों के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा मंडलायुक्त के समक्ष पेश की।

जिलाधिकारी महोदय ने 15 अगस्त के समारोह को भव्यता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में तथा स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों के संदर्भ में मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया।

मंडलायुक्त महोदय ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से तैयारियों के संदर्भ में उनकी भूमिका के बारे में पूछा तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी भवन, संस्थाएं आदि पर निश्चित रूप से झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित हो। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को काफी भव्य तरीके से मनाया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, व सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking