News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारियों की हुई आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2023  |  4:01 PM

1,617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारियों की हुई आवश्यक बैठक WhatsApp
Responsive image
  • जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

पडरौना,कुशीनगर।नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के नोडल/ सहायक नोडल अधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान/ मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति/ प्रशिक्षण के कार्य आदि के संदर्भ में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को निर्देशित किया।

परियोजना निदेशक ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण हेतु 17 अप्रैल व 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। द्वितीय प्रशिक्षण 24, 25, 26 और 27 अप्रैल को उदित नारायण कॉलेज पडरौना में आयोजित की जाएगी। विदित हो कि जनपद में कुल 611 मतदान केंद्र के सापेक्ष लगभग 3000 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से रेंडमाइजेशन संबंधी जानकारी ली। जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण के संदर्भ में जानकारी ली गई। सभी उप जिलाधिकारीगणों को प्रचार प्रसार संबंधी बैनर व पोस्टर को 24 घंटे के अंदर हटाए जाने का निर्देश दिया गया। नामांकन संबंधी तैयारियों हेतु सभी उप जिलाधिकारी गणों को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का डाटा निकालने हेतु अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर बिजली,पेयजल,पंखा, यूरिनल आदि फंक्शनल हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होनें सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व के संदर्भ में समय से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया तथा निर्वाचन में सौपें गए विभिन्न कार्य/व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, समस्त उपजिलाधिकारीगण तथा सभी संबंधित नोडल व सहायक नोडल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking