News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दर्जा प्राप्त मंत्री लालबाबू बाल्मीकि द्वारा समस्त ईओ के साथ की गई आवश्यक बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 14, 2021  |  8:57 PM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दर्जा प्राप्त मंत्री लालबाबू बाल्मीकि द्वारा समस्त ईओ के साथ की गई आवश्यक बैठक WhatsApp
Responsive image
  • बैठक में सफाईकर्मियों के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा एवं दिए गए अवश्य निर्देश

कुशीनगर। शनिवार को सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लालबाबू बाल्मीकि के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लाल बाबू वाल्मीकि ने की।
उक्त बैठक में सफाईकर्मियों की समस्याओं की समीक्षा की गई। बैठक के प्रमुख बिंदु में समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग में जितने भी सफाई कर्मी है उनके मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो, उनकी समय से भर्ती हो तथा उन्हें रेनकोट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाए जाने के निर्देश दिए गए।ad1 इसके साथ-साथ जनपद में जितने भी सफाई कर्मियों के रिक्त पड़े हुए पद है उन्हें शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिए गए। इस क्रम में समस्त अधिशासी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि जनपद कुशीनगर में सफाई कार्यो की निरंतरता हमेशा बनी रहे तथा सफाई कर्मियों का शोषण न हो। सफाई को एक अभियान के रूप में संचालित किया जाए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मीकि ने सफाई कर्मियों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के सम्बंध में भी नगर पंचायत वार समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 40 हजार सफाई कर्मचारियों के भर्ती किये जाने सम्बन्धी मांग पत्र भी नगर विकास मंत्रालय को पूर्व में ही दिया गया है जो अभी लम्बित है। उन्होंने आज की बैठक में सफाई कार्यों का सर्वेक्षण सहित सफाई कर्मियों के अभिलेखों का आकलन भी किया।ad2इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री के पीए हरेंद्र गौतम, संतोष कुमार,सफाई कर्मचारी संगठन के विभिन पदाधिकारी,जनपद के समस्त नगरपालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking