News Addaa WhatsApp Group Join करें

DM Kushinagar IAS Umesh Mishra/कुशीनगर: नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यभार किया ग्रहण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2023  |  3:28 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
DM Kushinagar IAS Umesh Mishra/कुशीनगर: नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यभार किया ग्रहण
  • प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं से जिला प्रशासन से की गई सहयोग की अपेक्षा
  • जनपद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने एवं स्वास्थ्य/शिक्षा पर रहेगी विशेष प्राथमिकता

पडरौना/कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण करने पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस/मीडिया बंधुओं से वार्ता की।

आपके लिए और..- युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप...

नवागत जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बुद्धम शरणम गच्छामि शब्दों से शुरूआत किया गया।इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मीडियाकर्मियों से उनका परिचय लेने उपरांत उनके माध्यम से जनपद की मुख्य समस्याओं की जानकारी भी ली गयी।
मीडिया बंधुओं द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लायी गयी मुख्य समस्याओं में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा काल रिसीव नही करने,गन्ना,गण्डक नदी,अवैध अस्पताल, गढ्ढा युक्त सड़क, पड़रौना बाईपास की सड़क,प्रेस क्लब, अवैध अतिक्रमण, शौचालय,हिरण्यवती नदी,बांसी नदी के साफ सफाई,स्थिति आदि प्रमुख थी।

जिलाधिकारी ने मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा विकास,रोजगार, स्वास्थ्य को गति प्रदान की जाएगी। शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के नियम को सुनिश्चित किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत दिए जाने का कार्य किया जाएगा। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण तरीके से किया जायेगा। उन्होंने कहा की सड़कों के गड्ढा मुक्ति के प्रयास किये जायेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य को और बेहतर किये जाने को कहा।

आपको बता दें कि नवागत जिलाधिकारी का गृह जनपद प्रयागराज है। इन्होंने पीसीएस से अपने सेवा काल की शुरुआत की एवं कुशीनगर से पहले विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं डीएम के रूप में जिला अमरोहा एवं बिजनौर में कार्यरत रहे है। बिजनौर में करीब ढाई साल के कार्यकाल में इन्होंने वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी का सुंदरीकरण एवं विदुर कुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव एवं विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया तथा मालन नदी के पुनरुद्धार करना भी उनकी बड़ी उपलब्धि में शामिल है। इसके अलावा इन्होंने अमानगढ़ में पर्यटन, कया खेल महोत्सव करना,कयाकिंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू करवाना महर्षि के कणव ऋषि के आश्रम पर शकुंतला सरोवर, दुष्यंत वन,भरतवन लगवा कर जिले को प्राचीन इतिहास से परिचित करवाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बुद्ध की नगरी जनपद कुशीनगर की वैश्विक पटल ख्याति है, यह बुद्ध की तपोस्थली है, इसे आने वाले समय मे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के प्रयास एवं वैश्विक ख्याति दिलाने के प्रयास किए जायेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,परियोजना निदेशक,जिला पूर्ति अधिकारी,समस्त उप जिलाधिकारी,समस्त तहसीलदार,समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियागण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking