कुशीनगर। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर मे नवागत अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मातहतो से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की भगौलिक स्तिथि की भी जानकारी ली।ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने पदभार संभालने के बाद सभी कर्मचारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने का निर्देश दिया।
ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पुरे नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र मे साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखने एव नगर का सर्वांगीण विकास करना अपनी मुख्य प्राथमिकता बतायी, नपा क्षेत्र मे पारदर्शी तरीके से कार्य करते हुए शासन की मंशा को पूरा किया जाएगा।साथ ही ईओ श्री मिश्रा ने नगर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने का निर्देश दिया।इस बाद वह नगरपालिका क्षेत्र मे भ्रमण के लिए रवाना हो गए।विदित हो कि बीते 26 अक्टूबर को शासन ने ईओ नगरपालिका परिषद,मिश्रिख (सीतापुर) से नगरपालिका परिषद कुशीनगर मे अधिशासी अधिकारी के रूप मे शैलेन्द्र मिश्रा को तैनात किया था।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…