News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नए मॉडल व गुणवत्तापूर्ण चीजों को अडॉप्ट किया जाना चाहिए-जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2023  |  2:35 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नए मॉडल व गुणवत्तापूर्ण चीजों को अडॉप्ट किया जाना चाहिए-जिलाधिकारी
  • स्वच्छ भारत मिशन फेज- 2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण व कार्यशाला का आयोजन

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज होटल पैराडाइज पडरौना में स्वच्छ भारत मिशन फेज- 2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक दो दिवसीय उन्मुखीकरण व कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए व प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से नए मॉडल व गुणवत्तापूर्ण चीजों को अडॉप्ट किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि इससे पहले भी फेज 1 के कार्य का प्रशिक्षण हुआ है किंतु वे ज्यादा प्रभावी नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा कार्य करें जो लाभकारी, प्रभावी, उपयोगी व गुणवत्तापूर्ण हों।

कचरा एकत्रीकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि ई रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण व पृथक्कीकरण हो। सरकार के द्वारा खर्च किये जा रहे धन का उपयोगी इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरआरसी सेंटर से प्राप्त खाद की बिक्री हेतु स्वयं सहायता समूह को इससे जोड़ा जाए और विभिन्न नर्सरियों को खाद उपलब्ध कराया जाए। इससे यह आय सृजन का एक माध्यम बनेग। प्रचार-प्रसार के माध्यम से कुड़े के एकत्रीकरण एवं पृथकीकरण किया जाए। उन्होनें उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण को सही रूप से लिया जाए व उसका फायदा उठाया जाए।

इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप कुमार द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु विभिन्न पद्धतियों का जिक्र किया गया। इस क्रम में कूड़ा एकत्रीकरण, पृथकीकरण, पानी के सही से निष्पादन हेतु विभिन्न पद्धति के प्रयोग हेतु बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस संदर्भ में कार्य योजना को कैसे बेहतर बनाया जाए और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में गांव का प्रदर्शन कैसे अच्छा हो। इस क्रम में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन में विभिन्न संरचनाओं की भी बात की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी व सभी संबंधित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking