कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखवनिया बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में नवजात बालिका मिली। कोई व्यक्ति रविवार की रात में उसे बट वृक्ष के नीचे सुला कर चल गया था ।आज चार बजे पुजारी को जानकारी हुई, सुबह पूजा के लिए पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा जंगल में आग की तरह फ़ैल गई । पुजारी ने 112 पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी ।उधर गांव वालों ने चाइल्ड हेल्पलाइन 198 पर सूचना दी, 112 पुलिस हेल्पलाइन जवान पहले मौका पर पहुंचे और कुछ समय उपरांत कुशीनगर चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित बाल कल्याण समिति के दो सदस्य भी मौके पर पहुंच गए । बता दे किसी मां ने लोक लज्जा अपनी बच्ची को अनाथ छोड़ दिया वही बच्ची को देखने पहुंचे भीड़ में बच्ची को अपनाने के लिए कई लोग प्रयास करने लगे किंतु हेल्पलाइन लोग कागजी कार्रवाई करते हुए बालिका को अपनी देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय ले कर चले गए बच्चे को चाहने वाले को जिला कार्यालय से संपर्क करने के लिए कह गए।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…