News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेनेट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने ली शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  6:12 PM

704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेनेट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने ली शपथ

कसया/कुशीनगर। द बेनेट क्लब कसया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण का शपथ ग्रहण समारोह आज दिन शुक्रवार को बेनेट क्लब परिसर में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

मुख्यअतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी संस्था के लिए संगठित शक्ति का होना आवश्यक है। संगठित शक्ति के अभाव में व संख्या बल के कारण संस्थाएं मर जाती है । उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए क्लब के अन्य समारोहों में समाज के लोगों का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए ।प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बैठकों में बुलाकर समस्याओं के समाधान की बात होनी चाहिए। इससे समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाता है । आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि मेरे हाथों में शक्ति प्रदान हुई तो आर्थिक पक्ष का भी क्लब के हित में सहयोग होगा। जिससे क्लब को मजबूती मिलेगी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र किशोर श्रीवास्तव ने दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष ईश्वर चंद सिंह एडवोकेट, सचिव राजीव कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ,ऑडिटर राधाकृष्ण शर्मा व राकेश सिंह एडवोकेट प्रमुख रहे। पदाधिकारियों को आशीर्वचन व स्वागत भाषण विजय कुमार श्रीवास्तव, पंचानन मिश्रा, चंदेश्वर गोविंदराव ,ओम प्रकाश पांडे, देवेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बद्री नारायण दुबे ने दिया। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट व संचालन निवर्तमान मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने किया। आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईश्वर चंद्र सिंह ने सभी के प्रति किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कसया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रिका गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव ,विजय कुमार सिंह, संजय सिंह, दिव्य प्रकाश मणि, बद्री नारायण दुबे ,अरविंद पाठक, अरुण त्रिपाठी, सुरेश पांडे, गिरिजेश श्रीवास्तव ,अरविंद दुबे ,राकेश श्रीवास्तव, यतींद्र पाठक पाठक श्री प्रकाश पटेल, संजय सिंह, कन्हैया यादव, मनोज सिंह, विष्णु शर्मा, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking