कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर के नवनिर्वाचत अध्यक्ष व सभासदगण का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 27 मई को सुबह 10 बजे नगर के श्री रामजानकी मठ परिसर में संपन्न होगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय व सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक पीएन पाठक करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुही विधायक असीम राय, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा और उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती किरन राकेश जायसवाल सहित 27 सभासदों का शपथ ग्रहण होना है। जिसको देखते हुए लगभग 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…