Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Kushinagar News/कुशीनगर: दहेज हत्या मामले में पति को 10 और ससुर को 8 साल की कारावास

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 23, 2022, 10:43 AM IST • अब तक 934 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। विवाहिता की हत्या के दोषी पति व ससुर काे न्यायालय ने सजा सुनाया। मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मृतक के पति त्रिलेकी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाया है। जबकि मृतक के ससुर को आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाया है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में “आपरेशन शिकंजा’ के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना सेवरही पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 47/1995 धारा 304बी, 201 भादवि में दोषी अभियुक्त के विरुध्द स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 22.12.2022 को अभियुक्तों 1- त्रिलेकी पुत्र बैकुण्ठ, 2- बैकुण्ठ पुत्र रामचन्द्र साकिनान पुरानी बाजार थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर दहेज हत्या का अपराध सिध्द करते हुए अभियुक्त त्रिलोकी को 10 वर्ष एवं बैकुण्ठ को 08 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक को 15,000/- रुपये से दण्डित किया गया।

अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक क्षेत्राधिकारी शिवाधार राम व डीजीसी गोरख प्रसाद यादव, पैरोकार हे० कां0 अजय यादव थाना सेवरही का सराहनीय योगदान रहा है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi