हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा में बिती रात अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से स्कूटी सवार दो की मौत हो गयी।
बिती रात बारह बजे के लगभग सोनी परवीन पुत्री मो0 जावेद निवासी 2-9 इस्लामापेटा नियर हाईस्कूल पीडागंतयादा विशाखापट्टनम आन्ध्र प्रदेश व अक्षय पाल पुत्र सत्यनरायण निवासी सेमरी बघौचघाट जनपद देवरिया उम्र करीब 24 वर्ष जो लाईफ डायग्नोस्टिक सेन्टर बेतियाहाता गोरखपुर में काम करते थे अपनी स्कूटी संख्या UP 52 BH 7613 से गोरखपुर से हाटा की तरफ आ रहे थे कि जैसे ही ढाढ़ा चौराहे पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन द्वारा तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उक्त स्कूटी में ठोकर मार दिया गया जिससे दोनों की मृत्यु हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते हौसले ने आम लोगों…
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…