News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: यातायात नियमों के साथ कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2022  |  6:26 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: यातायात नियमों के साथ कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बढ़ती सर्दी और कुहासे के बीच वाहन चालकों को अपने वाहनों को सड़क पर चलाने के ट्रिप्स के साथ वायरस के बढ़ते प्रकोप और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को प्रचार प्रसार कर आम लोगो के बीच जागरूकता पैदा करने का अभियान कुशीनगर यातायात पुलिस द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में चलाया जा रहा है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बताते चले की कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस एवं यातायात नियमो के प्रचार प्रसार हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को कुशीनगर यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा मय टीम के साथ एम0जी0 कान्वेंट स्कूल जखनिया खड्डा पर पहुँचे और विद्यालय के सभी बच्चों और अध्यापक गणों,प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों को भी सड़क सुरक्षा तथा कुहरे के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात के महत्वपूर्ण नियमो जैसे वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चलाने के लिए बताया गया तथा सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट का इस्तेमाल करने,मोड़ पर धीमी गति से वाहन चलाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही बच्चों को बैठाने ,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करने का अनुरोध करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

प्रत्येक बच्चे को अपने अभिभावक गणों एवं अन्य संबंधी व्यक्तियों को भी यातायात के नियमो को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए, सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी की गयी गाईडलाइन्स सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने के लिए बताते हुए वाहन चालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि बच्चों को बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को बस में बैठाए और परिचालक द्वारा स्वयं बच्चो को बस से उतारकर उनके अभिभावक को सौंपकर ही बस को आगे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही विद्यालय में चलने वाले वाहनों संख्या UP57T8881(मैजिक), UP57AT2915(विंगर), UP57AT1926(बस) की जाँच की गई जिसमें एक वाहन का बीमा एक्सपायर था उसका ई-चालान किया गया अन्य सभी वाहनों के समस्त कागजात सही पाए गए।

क्या बोलो यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य सान्याल शर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस पूरे मनयोग से ठंड के मौसम में कुहासे में वाहन चलाने के समय क्या सावधानियां होनी चाहिए,इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को आम लोगो के बीच जागरूकता अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है,जिससे आम लोग अपनो के लिए सुरक्षित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking