News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रेन की बोगी से सीमेंट चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार, गए जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2023  |  7:33 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रेन की बोगी से सीमेंट चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार, गए जेल
  • चोरी के 11 बोरी सीमेंट बरामद

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने पनियहवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के पहले सुनसान स्थान पर सिग्नल न मिलने के कारण सिमेन्ट से लदी मालगाड़ी ट्रेन की बोगी से सिमेन्ट चुराते दो अभियुक्तों को 11 बोरी सिमेंट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने पनियहवा स्टेशन पर सिग्नल न मिलने की वजह से ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन से सुनसान जगह पर बोगी से सिमेंट चुराते दो अभियुक्त विश्वजीत उर्फ जे.पी. निषाद पुत्र स्व. राजेन्द्र निषाद और परशुराम यादव पुत्र रामजी यादव साकिन बोधीछापर थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के पास से चोरी किए 11 बोरी सिमेन्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 379/411 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, कां. विवेकानन्द पटेल, मनोज सिह, उमाशंकर यादव, यशवन्त यादव, अमित यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking