News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : 25 हजार का इनामी पशु तस्कर सुग्रीव गोली लगने से घायल, तमंचा व मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2025  |  8:27 AM

242 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : 25 हजार का इनामी पशु तस्कर सुग्रीव गोली लगने से घायल, तमंचा व मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार

कुशीनगर। पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चौराखास क्षेत्रान्तर्गत पुलिस और इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर सुग्रीव कुशवाहा पुलिस की गोली से घायल होकर दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुग्रीव कुशवाहा क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना चौराखास, थाना पटहेरवा और स्वाट टीम ने घोड़ाघाट पुल (भगत की पुलिया) के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर ही घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और 630 रुपये नकद बरामद किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया।

इस कामयाबी को दिलाने में निरीक्षक आशुतोष सिंह, प्रभारी स्वाट टीम ,थानाध्यक्ष अजय पटेल, थाना चौराखास मय टीम,थानाध्यक्ष विनय मिश्रा, थाना पटहेरवा मय टीम,स्वाट टीम के पुलिसकर्मी: हे0का0 सनातन सिंह, संतोष सिंह, राहुल सिंह, रणजीत यादव, वीरेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर यादव, का0 ऋषि पटेल की अहम रोल रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनामी बदमाश सुग्रीव कुशवाहा लंबे समय से पशु तस्करी और आपराधिक वारदातों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking