News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कई मामलों में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2022  |  6:19 PM

594 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कई मामलों में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौन/कुशीनगर । कोतवाली पडरौना की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को पच्चीस हजार का इनामीया घोषित और गोवध का वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार वांछित अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर और एक अदद जिंदा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर बरामद किया है। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन पुत्र भुलाई निवासी डोममनपट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर रहने वाला था।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पडरौना राज प्रकाश सिंह ने बताया कि वंचित फरार अभियुक्त के खिलाफ अहिरौली बाजार थाना में गोवध निवारण अधिनियम पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कई अन्य थानों में वांछित अभियुक्त के खिलाफ कई प्रकार के केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद से वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन पुत्र भुलई निवासी डोमनपट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को खिरकिया पेट्रोल पंम्प से पच्चीस हजार का इनामीया घोषित वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन को कोतवाली पडरौना की पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल: कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,स्वाट प्रभारी अमित शर्मा,हेड कांस्टेबल सत्य नारायण राय,नरेंद्र यादव, मनोज यादव,सचिन कुमार स्वाट टीम,शिवानंद स्वाट टीम,गिरीश कुमार,रणजीत यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking