News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चाकू के हमले से घायल 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2022  |  5:14 PM

1,301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चाकू के हमले से घायल 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
  • कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहियां चौराहे पर चाय पीने के दौरान हुआ था दोनों पक्ष में बिवाद

पडरौना/कुशीनगर। बसहियां चौराहे पर शनिवार की देर शाम चाकू से हमले से घायल एक 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहियां बनवीरपुर गांव निवासी साबुद्दीन पुत्र शाह आलम उम्र 25 शनिवार को देर शाम बसहियां चौराहे पर चाय पी रहा था। बताया जाता है गांव के ही जाकिर,मुन्ना, मेंराज,सेराज,गुलाब पुत्र यूनिस से किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई। इसके बाद तू तू मैं और नोकझोंक होते-होते साबुद्दीन को इन तीनों में से किसी ने पेट के नाभि पर चाकू मार दिया। चाकू लगते साबुद्दीन लहुलुहान होकर चाय की दुकान पर ही गिर गया। इसके बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सिधुआं बाजार चौकी पुलिस ने घायल सहाबुद्दीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने चिकित्सा उपकरण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि बसहियां चौराहे पर गांव के ही दो लड़कों के बीच हुए आपसी किसी पुरानी विवाद को लेकर कहासुनी में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई थी,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना में शामिल आरोपी जाकिर मुन्ना,मेराज,सेराज,गुलाब, पुत्र यूनिस के अलावा दो अन्य लोगों में सेराज पुत्र शब्बीर अकमल पुत्र सेराज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking