News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दिब्यांगजन के ट्राई साईकिल के लिये 99 आवेदको का किया गया भौतिक परिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2021  |  7:43 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दिब्यांगजन के ट्राई साईकिल के लिये 99 आवेदको का किया गया भौतिक परिक्षण

कसया/कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में जनपद कुशीनगर में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने हेतु पात्रता की जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित तकनीकी समिति द्वारा वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर ऑनलाइन किए गए 99 आवेदकों का भौतिक परीक्षण 27 दिसंबर को किया गया जिसमें 60 आवेदकों का मोटराइज्ड ट्राई साइकिल हेतु चयन किया गया, 22 अनुपस्थित पाए गए तथा 11 अपात्र एवं 6 आवेदकों का आवेदन अपूर्ण पाया गया। अपूर्ण पाए गए आवेदकों को पुनः पूर्ण प्रपत्रों के साथ अगले परीक्षण शिविर में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में चयनित 31 आवेदकों को सम्मिलित करते हुए अब तक कुल 91 लाभार्थियों को चयनित कर लिया गया है। शासन से जनपद को प्राप्त लक्ष्य 140 में अभी 49 पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाना अवशेष है। उन्होंने बताया कि अवशेष 49 दिव्यांग जनों के चयन हेतु पुनः दिनांक 4 जनवरी 2022 को प्रातः 10:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कुशीनगर में आयोजित की गई है।

अतः जो पात्र दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चयन से वंचित है वे अपना आवेदन वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर ऑनलाइन करने के उपरांत समस्त प्रपत्रों के साथ दिनांक 4 जनवरी 2022 को प्रातः 10:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना भौतिक परीक्षण कराना सुनिश्चित करें जिससे उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना से लाभान्वित किया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking