News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शादी वाले घर में मिठाई बनाने के दौरान लगी आग, सामान जलकर राख! एक दर्जन से अधिक झोपड़ी स्वाहा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2022  |  7:52 PM

1,774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शादी वाले घर में मिठाई बनाने के दौरान लगी आग, सामान जलकर राख! एक दर्जन से अधिक झोपड़ी स्वाहा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-लखुई गांव के हसनू टोला में शनिवार की शाम एक परिवार में अगले दिन होने वाली शादी की मिठाई बनाई जा रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप फटने से लगी आग ने एक दर्जन से अधिक लोगों की झोपड़ी जल कर खाक हो गयी। मौके पर चीख-पुकार मच गयी। इस घटना में गैस सिलेंडर का विस्फोट भी हो गया लेकिन जान माल सुरक्षित है। आस पास गांवों सहित गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

लखुई गांव के जनकधारी कुशवाहा के बेटी की शादी रविवार को है। शनिवार को घर पर मिठाई बनायी जा रही थी। अचानक सिलेंडर का पाइप फट गया और आग फैल गयी। लोग अपनी जान बचा मौके से भाग निकले। देखते ही देखते आग जनकधारी के बगलगीर मोतीलाल कुशवाहा, हकीक, संवारी देवी, नूर आलम, हसमुद्दीन, जुबैद, नंदू, रामानंद, नगीना, संदीप, अनिल, रमेश, सुनील, वकील, दिलावर, उमाशंकर के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इन सभी लोगों के घर से कोई भी सामान नहीं निकल पाया। सूचना पर विधायक विवेकानंद पांडेय ने अग्निपीड़ितों को भोजन सामग्री सहित अन्य व्यवस्था करायी। तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, कानूनगो लालजी प्रसाद, लेखपाल संजय गुप्ता अन्य राजस्व टीम मौके पर पहुंच आग से हुई क्षति का आकलन में जुटे हुए हैं। इस अग्निकांड में एक ट्रैक्टर भी आग से झुलस गया है। आग लगते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गयी। अग्निकांड में लाखों के क्षति का अनुमान है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking