News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: आपसी विवाद को साजिश के तहत दिया जा रहा नया रंग, दुष्कर्म के मामले में एक वर्ष की जेल काट चुका है आरोपी! झगड़े के मामले में पुलिस कर चुकी हैं कार्यवाही।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2021  |  8:05 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: आपसी विवाद को साजिश के तहत दिया जा रहा नया रंग, दुष्कर्म के मामले में एक वर्ष की जेल काट चुका है आरोपी! झगड़े के मामले में पुलिस कर चुकी हैं कार्यवाही।

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पोस्टर लगाया गया है कि गुन्डो से परेशान हो परिवार के साथ पलायन कर रहे हैं और घर बिकाऊ हैं। ग्रामीणों की मानें तो उक्त परिवार के एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के आरोप में गांव का ही एक युवक एक वर्ष पहले जेल गया था।जो कुछ माह ही पूर्व ही जमानत पर रिहा हुआ है। उसके आने के बाद आरोपी और दुष्कर्म पीड़िता के परिवारों में उसी मामले को लेकर 27 नवम्बर को विवाद भी हो चुका है। उसमें दोनों तरफ से तहरीर भी पड़ी थी जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही भी किया जा चुका हैं। दुष्कर्म पीड़िता के मां का आरोप हैं की जमानत से आने के बाद से ही आरोपी और उसके कुछ सहयोगी मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं नहीं मानने पर झगड़ा कर रहे हैं। पिड़िता का पति बाहर रहता है। पांच रोज से घर पर ताला लगा किसी रिश्तेदार के घर बच्चों के साथ रहने की बात ग्रामीण कर रहे है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

महिला अपने मायके थानाक्षेत्र के बगलहा में रह रही है।आरोपी युवक के परिजनों का कहना हैं कि पूर्व के मामले में लड़का जेल काटकर आया है और अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसके घर लौटते ही पुनः जेल भेजने के लिए यह साजिश रची जा रही है और परिवारिक विवाद को साजिशन दुसरा रंग दिया जा रहा है। पड़ोसी विवाद के पचड़े से बच रहे हैं,कुछ का कहना है कि दोनों परिवार पट्टीदार है। इनमें जमीन का भी आपसी विवाद तो है ही लेकिन मुख्य कारण आरोपी का गांव के ही एक महिला के घर पर रहने को लेकर हैं। गांव के ग्रामीण कुछ लोगों पर माहौल को गंदा करने का आरोप भी लगा रहे हैं। बहरहाल घर पर चस्पा किया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं पोस्टर पीड़ित परिवार ने लगाया है या किसी अन्य द्वारा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।हालांकि ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पूरे विवाद की जड़ एक महिला है जो गाँव में तीन साल से लगातार नये नये विवाद उत्पन्न कर गाँव को बेवजह बदनाम कर रही है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरायण दूबे का कहना हैं कि पूर्व के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले हुए झगड़े में दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्यवाही किया जा चूका है। महिला पलायन नहीं की है। वह बच्चों के साथ अपने मायके में है, परिवारिक मामले को पोस्टर चिपका कर बेवजह तूल दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking