News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में कांटेक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण हेतु जागरूकता इत्यादि मुद्दों पर समीक्षा बैठक संपन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 6, 2022  |  5:20 PM

670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में कांटेक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण हेतु जागरूकता इत्यादि मुद्दों पर समीक्षा बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उक्त बैठक में कांटेक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण हेतु जागरूकता इत्यादि मुद्दों पर समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कल के कोविड मामले के बारे में जानकारी ली तथा इस संदर्भ में आवश्यक कांटेक्ट ट्रेसिंग की अद्यतन स्थिति को जाना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि अभी कोविड के मामलों पर यदि सतर्कतापूर्वक व ससमय निगरानी रखें तो उचित प्रबंधन किया जा सकता है। कोविड के बढ़ने की संभावना को देखते हुए हमें सतर्कता अभी से बरतनी पड़ेगी। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह को यह निर्देश दिया की कोविड पॉजिटिव मामले के संबंध में संबंधित थाने को भी सूचित किया जाए।

इस क्रम में उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी कोटेदारों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोटेदार तथा आंगनवाड़ी वर्कर के माध्यम से टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक किया जाए। कोविड नियंत्रण हेतु सक्रिय जिलाधिकारी ने इसे एक टीम वर्क बताया जिसमें सभी को जी जान लगाकर काम करना है। जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव से मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिदिन के कॉल की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी से वैक्सीनेटर और वेरीफाइर के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी ने डी0आई0ओ0एस0 से स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन का प्लान जाना । उन्होनें कहा कि सभी संबंधित अधिकारी कोविड की गंभीरता को समझें एवं टीकाकरण हेतु सर्वे करें। उन्होंने यह भी कहा कि हम यह नहीं चाहते कि हमारा जनपद कोविड नियंत्रण के मामले में अंतिम पायदान पर हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि डाटा फीडिंग का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। इस क्रम में उन्होंने कोविड नियंत्रण हेतु लगी सभी टीम का निरीक्षण भी किया तथा उन्हें आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्येंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार के साथ संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking