पडरौना/कुशीनगर। नगर के कॉलेज रोड मार्ग पर बुधवार को दोपहर में एक ठेला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ठेला पर रखे गए बरेड चाऊमीन आदि सामान जल गया। यातायात पुलिस से जुड़े तीन कांस्टेबलों ने आग पर काबू पाया।
बुधवार को नगर के कालेज रोड जाने वाले मार्ग पर अचानक के चाऊमीन बर्गर बेचने वाले एक दुकानदार के ठेले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद ठेला के नीचे रखे गैस के सिलेंडर में लगी आग की लपटों को देखकर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। उधर कालेज रोड मार्ग से गुजर रहे यातायात पुलिस से जुड़े तीन पुलिस के जवानों में राहुल ठाकुर, रामविलास सिंह,प्रभुनाथ सिंह ने आग को देखकर रुक गए। इसके बाद यातायात वाहन में रखे गए फायर से पहले आग बुझाते हुए इस पर काबू पा लिया। यातायात पुलिस के जवानों के प्रयास से आग पर काबू पाया जाने के बाद कालेज रोड चौराहे पर मौजूद लोगों ने यातायात पुलिस के कार्यों को सराहा।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…