News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पढ़ने की उम्र में ताड़ी बेच रहे किशोर, भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 5, 2022  |  2:14 PM

996 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पढ़ने की उम्र में ताड़ी बेच रहे किशोर, भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़!

कसया/कुशीनगर। बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए सरकारी स्तर से अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं,इसके साथ ही नशे को समाज की बड़ी समस्या माना जाता है,फिर भी अनेक जगह ताड़ी बेचने के लिए मटकी रखकर ग्राहकों का इंतजार करते हुए किशोरों को भी देखा जा सकता है। इससे उनमें नशे की आदत भी पनप रही है, लोगों में इसे लेकर आक्रोश है।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

सरकारी अमले द्वारा नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए जागरुकता कार्यकम किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी के पढ़ने लिखने पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके सड़क के किनारे ताड़ी की मटकी लेकर किशोर बिक्री करते हुए देखे जा रहे हैं। इससे उनमें भी नशे की आदत पड़ने से भविष्य के चौपट होने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। सुबह से ही ताड़ी उतरने के बाद कई स्थानों पर सपहा-कसया मार्ग समेत विभिन्न मार्ग के किनारे ताड़ी की मटकियां या डिब्बा मे लेकर लोग व बच्चे बेचने के लिए बैठ जाते हैं। कुछ तो खुद ही ताड़ी का सेवन करके नशे की हालत में मिलते हैं। ताड़ी बेच रहे एक किशोर से बात करने पर पहले तो वह डर गया परंतु समझाने पर अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि परिवार की आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वह स्कूल के बाद के समय में ताड़ी बेंचने का कार्य करता है। भले ही ताड़ी बेचने के कार्य में किशोरों को लगे होने के पीछे पारिवारिक परंपरा कारण हो अथवा मजबूरी पर इससे कई किशोर नशे के लती हो जा रहे हैं.

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking