News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बध के लिए बिहार ले जाए जा रहे गोवंश से भरा ट्रक पलटा 06 गायों की मौत, कई घायल!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 14, 2021  |  6:52 PM

530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बध के लिए बिहार ले जाए जा रहे गोवंश से भरा ट्रक पलटा 06 गायों की मौत, कई घायल!

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अडडा) । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एनएच 28 पर थरुआडीह दुमहिया टोला के सामने मंगलवार को प्रातः गोरखपुर से बंगाल बध के लिए जा रहे ट्रक नम्बर यूपी 65 एच 9943 के अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे से 6 गोवंशियों की मौत हो गयी तथा 8 गम्भीर रुप से घायल हो गये और शेष गोवंशीय जान बचाकर आस-पास के गांवों मे भाग निकले। ट्रक पलटने के साथ ही चालक व खलासी मौके से फरार हो गये।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक लगभग 20 गोवंशीयो को लेकर बिहार की तरफ जा रहा था कि प्रातः लगभग 4 बजे चालक की आंख लग जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर उक्त गांव के सामने सर्विस लेन मे पलट गया। जैसे ही घटना की जानकारी नगर चौकी प्रभारी विरेंद्र कुमार यादव को हुई तो उनके द्वारा नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से मरे हुए पशुओं को पोस्टमार्टम करा कर दफना करा दिया तथा क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा करा कर पुलिस ने कब्जे मे ले लिया। श्री यादव ने बताया कि इस ट्रक मे 20 से अधिक गोवंशीयो को बध हेतु ले जाया जा रहा था। शेष घायल गौवंशीयो को पुलिस गांव वासियों को सुपुर्द कर उनके उपचार आदि की व्यवस्था कर रही है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने कहा कि इस सम्बन्ध में बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking