News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर आईजीआरएस में लगातार दूसरी बार प्रदेश में नंबर-1, एसपी केशव कुमार की सख्त मॉनिटरिंग का दिखा असर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 8, 2025  |  7:54 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर आईजीआरएस में लगातार दूसरी बार प्रदेश में नंबर-1, एसपी केशव कुमार की सख्त मॉनिटरिंग का दिखा असर

कुशीनगर। आईजीआरएस (एकीकृत जनशिकायत निवारण प्रणाली) में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का लोहा मनवाया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और सख्त निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद कुशीनगर पुलिस ने लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

एसपी केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में आईजीआरएस को लेकर विशेष गोष्ठी आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों एवं जनपदीय आईजीआरएस सेल को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए समस्त थाना प्रभारी एवं आईजीआरएस सेल द्वारा शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया।

जिसका परिणाम यह रहा कि माह नवंबर में कुशीनगर पुलिस ने आईजीआरएस मूल्यांकन में 125 में से पूरे 125 अंक अर्जित करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रशासन की मिसाल भी है।

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने इस सफलता का श्रेय पूरी पुलिस टीम, थाना प्रभारियों एवं आईजीआरएस सेल के कर्मियों को देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

जनपद में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है तथा आम नागरिकों में भी पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking