हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पगराबाबन में दहेज के लिए नवबिबाहिता नीतू देवी को छह दिन पूर्व मारा-पीटा,और गम्भीर स्थिति में एक निजी नर्सिंग होम में परिजनों ने भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान बुद्धवार को सुबह मौत हो गई। मृतका के पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
मृतका के पिता जयपाल सिंह निवासी पैकौलीहाटा ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 12/12/2021को अपने पुत्री नीतू की शादी कोतवाली क्षेत्र के पगराबावन निवासी अनुप मल्ल के साथ धुमधाम से किया।शादी के बाद से ही दहेज के लिए आए दिन पति अनुप व ससुर अमरजीत आए दिन मारते पिटते रहते थे 16/12/21 को दहेज के लिए कहा सुनी हुई जिसमें पति व ससुर द्वारा नीतू को विधीवत पीटा उसकी स्थिति मरणासन्न देख नीतू को सोनबरसा में एक नीजि नर्सिग अस्पताल में भर्ती करा दिया।बुद्ववार सुबह इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गयी। परिजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार का आनन फानन में तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच किसी के सूचना पर मृतका के पिता जयपाल सिंह मौके पर पहुचे और घटना की सूचना पुलिस को सौपी, मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज दिया। मृतका के पिता के तहरीर पर पति अनुप मल्ल,ससूर अमरजीत के बिरुद्व पुलिस ने धारा 498A,304B,3/4d p act में मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…