News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अराजकतत्वों ने डा.अम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2024  |  3:21 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अराजकतत्वों ने डा.अम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

Kushinagar News:खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव में स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था कायम कराते हुए खण्डित मूर्ति को पुन: ठीक कराते हुए तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव में मंगलवार की रात डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंदकर गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस गांव में शांति व्यवस्था के लिए तैनात है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय का कहना है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking