News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: और गिरा पारा, बढ़ी गलन, लोग हो रहे हैं ठण्ड से बेहाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 17, 2022  |  8:05 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: और गिरा पारा, बढ़ी गलन, लोग हो रहे हैं ठण्ड से बेहाल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा सहित पूरे इलाके में मौसम का मिजाज सोमवार को भी ठंडा रहा। सुबह चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज और ठंडा कर दिया है। पारा गिरने से और ठंडी हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकलने से लोगों को घरों में दुबकना पड़ा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। ठंडी हवाओं की वजह से पारा भी अब लगातार नीचे की ओर खिसकता जा रहा है। सोमवार को भी मौसम सुर्ख बना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से गलन और बढ़ गई। न्यूनतम पारा बीते दिन की अपेक्षा लगातार नीचे गिर रहा है। पारा में आ रही लगातार गिरावट से अब गलन और बढ़ने लगी है।

खड्डा सहित आस पास के इलाकों में सुबह से ही पछुआ हवाएं चलने से बादल छाये रहे जिससे हाड़कंपाती ठण्ड से लोग बेहाल रहे। दिनभर गलन का अहसास कम नहीं हो सका। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।

आलू को बचाएं झुलसा से: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में पाला गिरने की भी आशंका है। ऐसे में आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने का किसान ध्यान रखें। कृषि विभाग ने बताया कि आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए जिक मैग्नीज कारवां मेट 2 से 2.5 किलोग्राम को 800 लीटर पानी में घोल कर प्रति हेक्टेअर की दर से छिड़काव करना चाहिए। आलू की बुवाई के 30 से 45 दिन बाद छिड़काव जरूरी है। रोग नियंत्रण के लिए दूसरा एवं तीसरा छिड़काव कापर आक्सिक्लोराइड 2.5 से 3 किलोग्राम अथवा मैग्नीज कारवां मेट 2 से 2.5 किलोग्राम में से किसी एक रसायन का चयन कर 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से 10 से 12 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करें।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking