News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: बाबा साहब ने दलित-पिछड़ों के उत्थान के अलावा महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी- अनुप्रिया पटेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2021  |  7:17 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: बाबा साहब ने दलित-पिछड़ों के उत्थान के अलावा महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी- अनुप्रिया पटेल

कसया/कुशीनगर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में शांति व अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में दलित-पिछड़ा वर्ग के हाथों में सत्ता की कुंजी होगी। कुशीनगर आगमन पर श्रीमती पटेल ने महापरिनिर्वाण स्थल पर जाकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की।

आपके लिए और..- “तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी...

इस मौके पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दुनिया को पहला लोकतंत्र देने वाले मल्ल वंश की प्राचीन नगरी कुशीनगर में आकर गर्वांवित महसूस कर रही हूं। श्रीमती पटेल ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज ही के दिन 24 साल पहले भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी को यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर शामिल किया।

श्रीमती पटेल ने कहा कि कल संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि है और बाबा साहब की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज मैं आप सबके बीच हूं। अत: आज मैं आप सभी से आह्वान करती हूं कि कल आप सभी अपने-अपने घरों में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग-बलिदान एवं उनके द्वारा देश के वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं को दिए गए हक-अधिकार पर चर्चा करें। छोटी-छोटी संगोष्ठी का आयोजन करें। एवं उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रीमती पटेल ने कहा कि वो बाबा साहब ही थें, जिन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाया। बाबा साहब सदैव कहा करते थें-

“मैं किसी समुदाय की प्रगति महिलाओं की प्रगति के आधार पर मापता हूं।”

आज ये बाबा साहब के प्रताप का ही प्रतिफल है कि यश:कायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की बेटी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में शामिल है और आप लोगों के हक-अधिकार को सड़क से लेकर संसद तक निरंतर उठाती रहती है। बाबा साहब ने न केवल देश के वंचितों व पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया, बल्कि देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को भी बेहतर जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

Anupriya Patel

Anupriya Patel

श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमरकस कर उतरने का आह्वान किया। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में हमें गोरखुपर मंडल के कुशीनगर जनपद में भी अपना दल (एस) का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में नीला- केसरिया पताका की गति को तेज करना है। तभी दलित-पिछड़ों के संघर्ष को गति मिलेगी।

श्रीमती पटेल ने कहा, “ये मंथन का समय है। आप खुद सोचिए, आज संसद में अपना दल एस के मात्र दो प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश विधानसभा में 9 प्रतिनिधि एवं विधान परिषद में एक प्रतिनिधि हैं। बावजूद इसके आपके हक-अधिकार के लिए ये प्रतिनिधि निरंतर आवाज उठा रहे हैं।
ये मंथन का विषय है कि जातीय जनगणना को मजबूती से कौन उठा रहा है।
ये मंथन का विषय है कि नीट के आल इंडिया कोटा में ओबीसी आरक्षण को कौन मजबूती से उठाया।
इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर जब आप मंथन करेंगे तो आपको ,,,
अपना दल (एस) सबसे ऊपर नजर आएगा।
अत: जरा सोचिए, यदि यह संख्या ज्यादा हो तो आपकी आवाज कितनी मजबूत होगी!”
उन्होंने कहा कि पिछड़ों के विकास के लिए हमारी पार्टी अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय की मांग भी निरंतर उठा रही है और मुझे आशा है कि पिछड़ों व दलित समाज के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहने वाले हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पिछड़ों के इस ज्वलंत मांग को भी पूरा करेंगे।

डॉक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं: श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका मात्र एक ही लक्ष्य होना चाहिए-डॉक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। आप डाक्टर साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाइए, सफलता खुद ब खुद आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर बूथ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हर बूथ पर हमें अपनी टीम खड़ी करनी है। इसे मिशन मोड में लेकर चलिए। हर गांव में जाइए, लोगों से मिलिए, गांव में चौपाल लगाइए, पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराइए। श्रीमती पटेल ने आह्वान किया कि 2022 में हमें कुशीनगर में अपना दल (एस) को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। यहां नीला- केसरिया झंडा की गति को तेज करना है। यह हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वंचितों की लड़ाई को धार देने के लिए आप लोगों को खुद आगे आना होगा।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि चुनाव में विपक्ष के अतार्किक बातों पर ध्यान देने की बजाय हमें अपने विकासपरक कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। हम सभी को इस पर मंथन करने की जरूरत है। हर चौक-चौपाल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने की जरूरत है। हमें इस पर भी मंथन करना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आपको क्या दिया और आज केंद्र की एनडीए व प्रदेश की भाजपा व अपना दल एस की सरकार आप सभी को क्या दे रही है। प्रदेश में हवाई अड्‌डा का जाल बुना जा रहा है। देश में सर्वाधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज निर्मित हो रहे हैं। पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को 9 मेडिकल कॉलेजों का बड़ी सौगात दी। आने वाले समय में प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज होंगे, जो कि देश में सर्वाधिक होंगे। यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा माननीय प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के लिए 64 हजार करोड़ रुपए की मेगा परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश सहित देश भर के सभी पब्लिक हैल्थ लैब को जोड़ा जाएगा। देशभर में 17778 गांव, 11024 शहरी क्षेत्र में वेलनेस सेंटर और 602 जिलों में क्रिटिकल केयर अस्पताल भी बनाए जाएंगे।

कई स्थानों पर स्वागत समारोह:

कुशीनगर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद पटेल एवं संचालन स्वामी नाथ सिंह चौधरी ने की।

श्रीमती पटेल के अलावा राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव कौशल सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजेश पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम नरेश पटेल, मऊ जिलाध्यक्ष सुजीत पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, देवरिया जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वाशिंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी, श्रीकांत सिंह, सिबलू संजीव सिंह, व्यासमुनि गौड़, डॉ.परशुराम पटेल, रामप्रवेश शर्मा, विनय सिंह, विजय सिंह, जिला सचिव अंकुर शर्मा ,लालजी कन्नौजिया, रामबेलास पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष आरती गोंड, जिला उपाध्यक्ष अंशू सिंह पटेल, सुनैना सिंह, नरोज गौतम इत्यादि लोग उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार…

“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त”
“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त”

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ तरयासुजान पुलिस का अभियान लगातार और…

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking