News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कोटे की दुकान के लिए 30 जून तक करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2022  |  8:09 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोटे की दुकान के लिए 30 जून तक करें आवेदन

साखोपार/कुशीनगर।जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी कसया पूर्ण बोरा ने बताया कि ग्रामसभा कछुइया जनोवी विकासखंड हाटा व तहसील कसया के उचित दर की दुकान रिक्त है। उचित दर दुकान नियुक्ति हेतु संबंधित ग्राम सभा के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र दिनांक 30 जून 2022 तक आमंत्रित किए जाते हैं ।ग्रामसभा कछुइया जनोवी में उचित दर की दुकान आवंटन हेतु ईडब्ल्यूएस वर्ग में आरक्षित है।आवेदन पत्र कार्यालय में स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 के सायं पांच बजे तक ही नियत है। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात किसी भी दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

इस क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निर्धारित अर्हता के बारे में बताया कि अभ्यर्थी के खाते में कम से कम चालीस हजार रुपये उपलब्ध हो, अभ्यर्थी द्वारा अपने आवेदन के साथ जिलाधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा, शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष, आयु 21 वर्ष से अधिक और परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम कोई उचित दर दुकान आवंटित ना हो, निवास प्रमाण पत्र, एक हजार रुपए की अर्नेस्ट मनी का बैंक ड्राफ्ट जिला पूर्ति अधिकारी के पक्ष में,अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई आपराधिक मामले पंजीकृत ना हो,और ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों के पक्ष में उचित दर की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव नहीं किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking